20 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक साप्ताहिक सेवा, दोनों दिशाओं में 15 स्टेशनों पर ठहराव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 04183/04184 का संचालन 20 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 04183 प्रयागराज जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 3:25 बजे प्रयागराज से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04184 प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3:45 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और कोसीकलां स्टेशनों पर ठहरेगी।