अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे द्वारा त्योहार के समय अतिरिक्त दबाव को कम करने के उद्देश्य से कलबुर्गी और हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन का संचालन होगा। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 01301/01302 कलबुर्गी-हजरत निजामुद्दीन-कलबुर्गी होली स्पेशल सीमित फेरों के लिए चलेगी। यह 26 फरवरी को कलबुर्गी से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना होगी। यह वापसी में 1 मार्च को हजरत निजामुद्दीन से कलबुर्गी के लिए चलेगी। यह ट्रेन मार्ग में बिदर, लातूर रोड, परली वैजनाथ, परभणी, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, इटारसी, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसी कलां जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।