फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित होगी स्पेशल टास्क फोर्स, उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

Thu, 17 Oct 2019 07:18 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि दिल्ली के पेइंग गेस्ट व हॉस्टल में रहने वाली महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा निगरानी के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित करें। साथ ही पूरी व्यवस्था को प्रभावी रखने के लिए हर महीने सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। इससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन


इससे पहले बीते 13 सितंबर को राज निवास में महिला सुरक्षा पर टास्क फोर्स की 10 वीं बैठक में इस मसले पर चर्चा हुई थी। इसके आधार पर कार्ययोजना तैयार की गई। इसी कड़ी में बुधवार को उपराज्यपाल ने आदेश जारी किए हैं। उपराज्यपाल का कहना है कि पेइंग गेस्ट और छात्रावास में रहने वाली छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सुरक्षा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की गई है। 

उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए हैं। टास्क फोर्स में दिल्ली पुलिस, समाज कल्याण विभाग, महिला और बाल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय तथा नगर निगमों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। टॉस्क फोर्स के जिम्मे सुरक्षा आडिट करना  होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें