फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 21 अप्रैल से स्पेशल हैंडलूम एक्सपो, दिखेगी बुनाई की विरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनपथ हैंडलूम हाट में 10 दिन तक सजेगा पारंपरिक हस्तशिल्प और टेक्सटाइल्स का बाजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में 21 अप्रैल से स्पेशल हैंडलूम एक्सपो का आगाज होगा। विकास आयुक्त (हथकरघा) की ओर से आयोजित यह प्रदर्शनी हैंडलूम हाट, जनपथ में 30 अप्रैल तक चलेगी। दस दिवसीय इस आयोजन में रोज सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक लोग भारत की पारंपरिक हथकरघा और हस्तशिल्प कला को करीब से देख सकेंगे। एक्सपो का उद्देश्य देश की समृद्ध बुनाई परंपरा को बढ़ावा देना और कारीगरों को बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। इसमें 75 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिनमें बुनकर, स्वयं सहायता समूह और सहकारी समितियां शामिल हैं। प्रदर्शनी में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, जूट उत्पाद, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम और टेक्सटाइल्स की विविध रेंज देखने को मिलेगी। यह आयोजन कारीगरों को ग्राहकों और व्यापारियों से जोड़ने का अहम माध्यम बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें