नई दिल्ली। अंबेडकर स्टेडियम और ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में खेले गए फुटबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। डीपीएल मुकाबले में फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने नेशनल यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब को 2-0 से हराया। कप्तान अजय सिंह ने 63वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि रमेश छेत्री ने 67वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी। वहीं डीएसए डिवीजन लीग के मुकाबले में हॉप्स फुटबॉल क्लब और यंगस्टर्स फुटबॉल क्लब के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। हॉप्स के तनिष और यंगस्टर्स के अमरजीत कुमार ने अपनी-अपनी टीम के लिए गोल किए। संवाद