फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र कल, कोरोना, एनआरसी-एनपीआर के मुद्दों पर होगी चर्चा

Thu, 12 Mar 2020 03:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप, एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर चर्चा के लिए 13 मार्च को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा सदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप, एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर चर्चा के लिए 13 मार्च को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। एक दिन के सत्र में तीनों मुद्दों से जुड़े तमाम पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि देश के कुछ राज्यों की तर्ज पर केजरीवाल सरकार भी एनआरसी और एनपीआर को दिल्ली में लागू करने पर नया प्रस्ताव ला सकती है। विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान दिल्ली हिंसा से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की संभावना जताई गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अधिकारियों की हुई बैठक में विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया। 

कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के थानों में तैनात पुलिस अधिकारियों का नार्को टेस्ट करवाने की मांग की थी। गौरतलब है कि हिंसा में 54 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चीन, इटली, ब्रिटेन और ईरान के बाद दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए विशेष सत्र के दौरान सभी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें