प्रोजेक्ट स्माइल में 35 हजार को विशेष कोचिंग
दिल्ली सरकार ने एवरी चाइल्ड कैन रीड अभियान में सब बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के बाद अब लर्निंग डिसएबिलिटी (पढ़ने में कमजोर) छात्रों को विशेष कोचिंग देने का अभियान शुरू किया है।
इस अभियान को प्रोजेक्ट स्माइल का नाम दिया गया है, जिसके तहत करीब 35 हजार छात्रों को विशेष पढ़ाई करवाई जाएगी। राजधानी के सरकारी स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए एवरी चाइल्ड कैन रीड अभियान चलाया गया था, जोकि 14 नवंबर को संपन्न हो गया था।
इसी अभियान के तहत विशेषज्ञों ने 35 हजार बच्चों को शॉर्ट लिस्ट किया है, जो पढ़ने में कमजोर हैं। अब इन छात्रों को विशेष स्कूली शिक्षक व काउंसलर की निगरानी में कोचिंग दी जाएगी। हर बच्चे को उसकी क्षमता के आधार पर परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी। इस अभियान पर शिक्षा निदेशालय की टीम निगरानी करेगी।