फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : स्पेशल सेल ने दबोचे 3 अंतरराज्यीय तस्कर, 300 असलहा बरामद

Wed, 04 Mar 2020 11:09 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

स्पेशल सेल की टीम ने असलहा सप्लाई करने वाले तीन अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा है। आरोपियों के पास से करीब 300 तमंचे और कारतूस बरामद हुए  है। पकड़े गए आरोपी असलहों को सस्ते दामों में खरीद कर एनसीआर-दिल्ली समेत पूरे देश में महंगे दामों पर बेचते थे। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा के मुताबिक, दिल्ली समेत पूरे एनसीआार में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धरपकड़ चल रही थी। इसी सिलसिले में टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग इंद्रप्रस्थ स्थित रिंग रोड के पास असलहा तस्करी करने पहुंच रहे हैं। सूचना के आधार पर स्पेशल सेल की टीम ने रिंग रोड के पास से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में अपना नाम जाहिद और मनीष सिरोही बताया है।

दोनों ही आरोपी मध्य प्रदेश से 17500 में असलहा खरीद कर 20 से 25 हजार में ग्राहकों को बेचा करते थे। दोनों आरोपियों अपने ग्राहकों की तलाश के लिए पूरे देश में सिंडिकेट फैलाए हुुए थे। वहीं स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार त्यागी की टीम ने तीसरे आरोपी को लिंक रोड स्थित रंधावा फार्म हाउस से पकड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें