फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: दिल्ली आने की संभावना को देखते हुए स्पेशल सेल अलर्ट, हरियाणा रोडवेज में सवार हुआ था और...

Sat, 25 Mar 2023 10:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पंजाब पुलिस की सूचना के बाद कश्मीरी गेट बस अड्डे पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
अमृतपाल के भागने का फोटो आया सामने। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल वांछित वारिस पंजाब दी प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश में जुट गई है। सेल की कई टीम दिल्ली में उसकी तलाश में पंजाब पुलिस की मदद कर रही है। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि अमृतपाल सिंह अंबाला से हरियाणा रोडवेज में सवार हुआ था और पिपली में उतर गया। संभावना है कि अमृतपाल सिंह दिल्ली जा सकता है।

विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पंजाब पुलिस की सूचना के बाद कश्मीरी गेट बस अड्डे पर विशेष नजर रखी जा रही है। शुक्रवार से ही बस अड्डे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को अमृतपाल के दिल्ली आने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि स्पेशल सेल की कई इकाइयां राजधानी में अमृतपाल के ठिकाने का पता लगाने में पंजाब पुलिस की मदद कर रही हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पंजाब पुलिस को हरियाणा रोडवेज के एक चालक ने बताया कि अमृतपाल हरियाणा के अंबाला से अपनी बस में सवार हुआ और कुरुक्षेत्र के पिपली में उतर गया। इससे संदेह जताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली भाग गया होगा।
विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस कश्मीरी गेट बस अड्डा के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कथित खालिस्तान समर्थक के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर और एक गैर-जमानती वारंट जारी किया है। उसके बाद से अमृतपाल गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने और वाहन बदल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें