सूरजपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में चंद्रपाल ने कहा है कि उन्होंने बेटी अंजू का विवाह 27 फरवरी को बिरोंडी गांव निवासी प्रिंस से किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही प्रिंस और ससुरालवाले अंजू से फॉर्च्यूनर कार और 10 लाख की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर वे अंजू को परेशान करते थे।
गुरुवार रात प्रिंस और उसके घरवालों ने गला दबाकर या जहर देकर अंजू की हत्या कर दी। अंजू के चाचा ने बताया कि गुरुवार रात आरोपी अंजू को मॉल घुमाने ले गए थे और रात दस बजे लौटे थे। इसके बाद ही वारदात की। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।