नए वर्ष के जश्न को लेकर 31 दिसंबर को कनॉट प्लेस में प्रवेश रात साढ़े आठ बजे के बाद बंद हो जाएगा। ट्रैफिक पर कोई असर न पड़े, इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। कनॉट प्लेस को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं।
इसके अलावा साकेत, एम-ब्लॉक मार्केट ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, साउथ एक्स, महरौली, आया नगर बॉर्डर, खानपुर, नेहरू प्लेस, गोविंद पुरी मेट्रो स्टेशन, वसंत विहार, वसंत कुंज, कापसहेड़ा, द्वारका, राजौरी गार्डन, नेताजी सुभाष पैलेस, रोहिणी, पीतमपुरा, अशोक विहार, जीटी करनाल रोड, कड़कड़डूमा, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार और मयूर विहार फेज-एक व दो में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) डेविड लाल रिंगसांगा के अनुसार, 31 दिसंबर को रात साढ़े आठ बजे के बाद सभी प्राइवेट व पब्लिक वाहनों के लिए कनॉट प्लेस में एंट्री बंद हो जाएगी।