फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कपिल मिश्रा ने दिल्ली विस में पूछा- बताइये अध्यक्ष जी दिल्ली में कहां हुआ दंगा, और फिर...

Fri, 06 Apr 2018 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विधान सभा के से वाकआउट करते विपक्षी सदस्य व कपिल मिश्रा - फोटो : जी पॉल
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों की तरफ से लाए गए एक प्रस्ताव का विरोध करना विधायक कपिल मिश्रा को महंगा पड़ गया।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल से कपिल मिश्रा को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। इसके विरोध में विपक्ष ने भी सदन से वॉक आउट कर दिया। बृहस्पतिवार को सदन की कार्यसूची में नियम-55 के तहत रामनवमी जुलूस के बहाने कथित सांप्रदायिक उपद्रव भड़काने के प्रयास से जुड़ा मसला शामिल था।

अल्पकालिक चर्चा में आप विधायक अलका लांबा, अजय दत्त और पंकज पुष्कर को भाग लेना था। सदन शुरू होते ही आप विधायक कपिल मिश्रा ने इसका विरोध शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


मिश्रा ने मांग की कि रामनवमी के दिन सांप्रदायिक उपद्रव भड़काने के प्रयास पर अल्पकालिक चर्चा को कार्यवाही से निकाला जाए। इससे दिल्ली का सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ सकता है।

विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष बताएं कि दिल्ली में कहां दंगा हुआ है

विधान सभा के से वाकआउट करते विपक्षी सदस्य व कपिल मिश्रा - फोटो : जी पॉल
इसके बाद वह विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल की कुर्सी तक जा पहुंचे। उन्होंने सवाल किया कि विधानसभा अध्यक्ष बताएं कि दिल्ली में कहां दंगा हुआ है, जिस पर चर्चा कराई जाने वाली है।

मिश्रा को सदन से निकाले जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भी मस्जिद के आगे नंगी तलवारें लेकर प्रदर्शन किया गया, आपत्तिजनक वीडियो चलाया गया। उसका वीडियो भी उपलब्ध है। इसके बावजूद पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही।

अध्यक्ष ने सभी विधायकों को निर्देश दिए कि जिन-जिन  इलाके में ऐसी घटनाएं र्हुइं हैं वो लिखित में उन्हें दें। वो पूरी डिटेल पुलिस कमिश्नर को भेजेंगे ताकि एफआईआर कर कार्रवाई की सके।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें