फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता हत्याकांडः ग्रामीणों ने पुलिसवालों को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता अनिल यादव की मौत से पर्दा न उठने से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार शाम पुलिस अफसरों को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन


अनिल यादव के भाई सुनील यादव का कहना था कि थाना सेक्टर-58 प्रभारी की पूरे मामले में भूमिका संदिग्ध है। हिना का कई बड़े अधिकारियों व राजनेताओं के बीच गहरी पैठ है।

वह आपराधिक प्रवृत्ति की है। इसकी जानकारी पुलिस को है, लेकिन पुलिस दबाव में केवल खानापूर्ति कर रही है। पुलिस अधिकारी जब तक हमें कोई ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक उन्हें अहाते से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। हालांकि देर रात ग्रामीणों ने पुलिस अफसरों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

फिर हुई हमले की कोशिश

जानकारी के मुताबिक बहलोलपुर गांव में मृतक अनिल यादव के घर के सामने शाम सफेद रंग की कार कई बार तेज रफ्तार से गुजरी। घर केसामने खड़ी एक कार में पथराव किया। जब परिजनों व अन्य गांव वालों ने पीछा किया तो युवक हिंडन पुश्ता पर कार छोड़ कर भाग निकले।

आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। बंधक बने होने की जानकारी पाकर सीओ सेकेंड विश्वजीत श्रीवास्तव, थाना सेक्टर-58 प्रभारी एसके यादव, थाना सेक्टर-49 प्रभारी वीके यादव पहुंचे।

ग्रामीणों ने उन्हें भी अघोषित रूप से बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने अनिल यादव हत्याकांड में चार दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

जब मूक दर्शक बन गए पुलिसवाले

पीसीआर कर्मियों के बंधक बने होने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी, लेकिन परिजन व ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए।

अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की जानकारी पाकर कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। नाराज ग्रामीणों की भारी भीड़ को देख कर पुलिस अधिकारी मूक दर्शक बने रहे।

ग्रामीणों के साथ साथ अनिल के परिवार की महिलाओं ने भी पुलिस कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें अहाते से बाहर जाने से रोकने के लिए गेट को जाम कर रखा था। बाद में बहुत समझाने-बुझाने के ग्रामीणों ने अफसरों को जाने दिया।
विज्ञापन

एचएन-24 जाम करने की चेतावनी

आक्रोशित ग्रामीणों ने हिना की गिरफ्तारी में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए नोएडा पुलिस के बजाए जांच सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से कराने की मांग की है।

गिरफ्तारी न होने पर एनएच-24 जाम करने की चेतावनी ग्रामीणों ने अघोषित रूप से बंधक बने पुलिस अधिकारियों को दी है।

सीओ सेकेंड विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस ने संदिग्ध कार को कब्जे में ले रखा है। पुलिस कार नंबर के आधार पर मालिक का पता लगा रही है। कार का रजिस्ट्रेशन नोएडा का है। वहीं फरार हिना को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें