फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी पर चढ़े जिलाध्यक्ष की धमकी, 'अखिलेश को वापस लो वरना कूद जाउंगा'

Sat, 31 Dec 2016 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
1 of 7
सपा नेता चढ़ा पानी टंकी पर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और बेटे मुख्यमंत्री अखिलेश के बीच चल रहे ‘दंगल’ से परेशान एक सपा नेता देर रात सुसाइड करने पर उतारू हो गया। (सभी फोटोः सौरभ पांडेय/गाज‌ियाबाद)
विज्ञापन

2 of 7
सपा नेता चढ़ा पानी टंकी पर - फोटो : अमर उजाला
सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष ने विजय पार्क  में टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देते हुए अखिलेश को पार्टी में वापस लेने की मांग कर डाली।
विज्ञापन

3 of 7
सपा नेता चढ़ा पानी टंकी पर - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे एक युवक विजय पार्क स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। युवक की आवाज सुनकर इलाके में भीड़ जमा हो गई।

4 of 7
सपा नेता चढ़ा पानी टंकी पर - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने नीचे उतरने को कहा तो वह टंकी से छलांग लगाने की धमकी देने लगा। युवक की पहचान सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष अकरम अल्वी निवासी शहीदनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

5 of 7
सपा नेता चढ़ा पानी टंकी पर - फोटो : अमर उजाला
टंकी पर चढ़े अकरम चिल्ला रहे थे कि अखिलेश यादव सभी के नेता हैं और मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव को उन्हें पार्टी में वापस लेना पड़ेगा। अगर अखिलेश को पार्टी में वापस नहीं लिया गया तो वह टंकी से कूदकर आत्महत्या कर लेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
सपा नेता चढ़ा पानी टंकी पर - फोटो : अमर उजाला
सूचना फैलते ही सैकड़ों लोग टंकी के आसपास इकट्ठा हो गए। मौके पर पुलिस पहुंची तो अल्वी ने उन्हें पीछे हटने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सपा नेता चढ़ा पानी टंकी पर - फोटो : अमर उजाला
काफी मशक्कत के बाद देर रात पौने एक बजे पुलिसकर्मियों ने उसे टंकी से सुरक्षित नीचे उतार लिया। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि सपा नेता को सुरक्षित उतार लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें