फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, यूपी के बाद अब पार्टी की दिल्ली इकाई भी भंग

Mon, 26 Aug 2019 11:40 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से पार्टी की दिल्ली इकाई को भंग कर दिया। सोमवार सुबह समाजवादी पार्टी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञापन




बता दें कि बीते 23 अगस्त को ही उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर पार्टी की सभी जिला व महानगर कार्यकारिणी को अध्यक्ष सहित भंग कर दिया गया था। यह फैसला लोकसभा चुनाव परिणामों की विस्तृत समीक्षा करने के बाद लिया गया था। विधानसभा क्षेत्रों की कमेटियां भी अध्यक्ष सहित तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गईं थीं। इसी के साथ पार्टी के चारों युवा संगठनों की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी भी अध्यक्ष समेत भंग कर दी गई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में बसपा के साथ गठबंधन के बावजूद सपा को करारा झटका लगा था। सपा को केवल 5 सीटें ही मिल पाईं, जबकि मुलायम सिंह परिवार के कई सदस्य चुनाव हार गए थे। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही समाजवादी पार्टी के साथ ही युवा व अन्य फ्रंटल संगठन व प्रकोष्ठों को भंग किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

पार्टी संगठन को भंग करने से पहले अखिलेश यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के नेताओं से चुनाव परिणामों को लेकर फीडबैक लिया। गहन समीक्षा के बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर सपा की सभी कमेटियां भंग करने का फैसला लिया है।
 

विज्ञापन

संगठन की होगी ओवर हॉलिंग

विधानसभा क्षेत्र से लेकर राज्य कमेटियां तक भंग हो जाने के बाद अब सपा संगठन में बदलाव किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं का चुनावी प्रदर्शन कैसा रहा? उनके क्षेत्रों में पार्टी को कितने वोट मिले? चुनाव में उनकी गतिविधियां कैसी रहीं। इसी के आधार पर जल्द ही नई टीम खड़ी की जाएगी। संगठन में नई ऊर्जा के साथ ही अनुभव को भी तरजीह दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें