फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा ने दादरी क्षेत्र में निकाला जुलूस

Tue, 05 Mar 2019 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
सपा, बसपा
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी सतवीर नागर ने सोमवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र में जुलूस का आयोजन किया। इसमें सपा समेत सहयोगी दलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन


बसपा के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सतवीर नागर ने इस दौरान सहयोगी दलों के साथ ताकत दिखाई। जुलूस दनकौर से कासना के परी चौक पर पहुंचा। परी चौक से सूरजपुर, हल्द्वानी,  बिसरख, गौतमबुद्ध चौराहे, चार मूर्ति, इटेड़ा, रोजा जलालपुर, छपरौला, दुरयाई, दुजाना, बादलापुर, सादोपुर, महवाड़, बंबवड़, चौना, जारचा, कलौंदा, छौलस, दादरी, तिलपता, साकीपुर तक जुलूस गया। 

इस दौरान कई स्थानों पर ग्रामीणों ने सतवीर नागर का स्वागत कर फूलमाला पहनाईं। जुलूस में बसपा जिलाध्यक्ष लख्मी सिंह, सुनील चौधरी, सपा के दादरी प्रभारी नरेंद्र भाटी, नरेंद्र नागर, सतपाल नागर, मेहंदी हसन, विनोद गौतम, देवीशरण, योगेश कुमार खारी, मुनेंद्र प्रधान सहित कार का काफिला शामिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें