फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी का दुबई में रहने वाले से अफेयर: कार में घुमाया... चाय में खिलाईं नींद की गोलियां, फिर मार डाला; दफनाई लाश

Wed, 20 Aug 2025 05:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। पति ने दो साथियों के साथ मिलकर पत्नी को मार डाला। इसके बाद शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। पत्नी की सहेली ने जब गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई तब छानबीन में पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
delhi murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के महरौली निवासी शख्स ने पत्नी को पहले पुरानी दिल्ली घुमाया। वहां कई चीजें खिलाई। वापस घर जाते समय आईटीओ पर चाय में छह नींद की गोलियां डालकर पिला दी। घर जाते-जाते जब पत्नी बेसुध हो गई तो जहरीला कीटनाशक पदार्थ पिलाकर मार डाला। 
विज्ञापन


दोस्तों के साथ शव को चांदनहौला कब्रिस्तान में दफना दिया। पत्नी की महिला दोस्त ने जब गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई तब छानबीन के दौरान हत्याकांड का खुलासा हो गया। दुबई में रह रहे युवक से पत्नी के संबंधों के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।  

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया आरोपी पति शबाब अली व उसके दो दोस्त तनवीर तनवीर खान और अररिया, बिहार निवासी शाहरुख खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तनवीर पेंटर का काम करता है जबकि शाहरुख इलेक्ट्रिशियन है। 
विज्ञापन


उनकी निशानदेही पर कब्र से महिला के शव को 11 दिन बाद निकलवा कर पोस्टमार्टम करवाया गया। वारदात में इस्तेमाल कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा स्थित नोगांव निवासी शबाब अली, पत्नी, बेटी (11) और बेटे (5) के साथ महरौली में रहता था। 
 

सहेली ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गायब होने पर शबाब की पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी सहेली ने दर्ज कराई थी। बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिस घर में शबाब रह रहा था उसी में तनवीर रंगाई-पुताई का काम कर रहा था। 
 

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता लगा कि 31 जुलाई को शबाब अपने साथियों के साथ पत्नी को बेहोशी की हालत में कार में ले जाते दिख रहा था। कड़ाई  से पूछताछ की गई तो उसने सब कुछ बता दिया। शबाब अली ने बताया कि दो अगस्त को अवैध संबंधों के संदेह में उसने अपनी पत्नी को नींद की गोलियां और कीटनाशक देकर उसकी हत्या कर दी।

दुबई में रह रहे युवक से थे पत्नी के संबंध
आरोपी ने बताया कि उसके गांव का रहने वाला मोहर्रम अली दुबई में रहता है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी के उससे संबंध थे। उसे पत्नी के मोबाइल से सबूत मिले थे। पत्नी उसके साथ रहना चाहती थी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जब उसे पत्नी के संबंधों का पता लगा तो उसने पत्नी से तलाक मांगा। 
 
विज्ञापन

पहले तो पत्नी तलाक देने के लिए तैयार हो गई और तलाक के कागजात भी तैयार करवा लिए थे। इसके बाद उसने तलाक देने के लिए पांच लाख रुपये मांगने लगी। जब पत्नी नहीं मानी तो उसने हत्या करने की साजिश रची। शव ले जाने और ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई कार आरोपी शाहरुख की थी। एक और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें