फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वाहनों को टोल पर नहीं करना होगा इंतजार, आरएफआइडी टैग से मिलेगी राहत

Fri, 26 Oct 2018 04:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टोल प्लाजा
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली की सीमा पर स्थित 13 टोल प्लाजा को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआइडी) तकनीक से लैस कर दिया है। इसकी अगले महीने से शुरुआत हो जाएगी। इस तकनीक से टोल पर वाहनों को कम समय लगेगा। निगम ने 10 टोल प्लाजा पर प्री रजिस्ट्रेशन की शुरुआत भी कर दी है। ताकि पहले से रजिस्टर्ड वाहनों को और सुविधा मिल सके।

विज्ञापन


दक्षिणी निगम क्षेत्र के टोल से होकर करीब 85 फीसदी वाहनों का आवागमन होता है। अधिकारियों के मुताबिक पूर्व पंजीकरण कराने में पांच मिनट का वक्त लगेगा। इसके लिए मालिकों को अपने वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, वाहन बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा मोबाइल नंबर देना होगा। पूर्व पंजीकरण और आरएफआइडी के लिए 200 रुपये के साथ जीएसटी भी अदा करनी होगी।

अब टोल लेन की संख्या होगी 73  
दक्षिणी निगम के आयुक्त डॉ. पुनीत कुमार गोयल ने बताया कि पूर्व पंजीकरण के लिए 10 टोल प्लाजा पर सुविधा मुहैया कराई गई है। इनमें आया नगर, टीकरी, कापसहेड़ा, रजोकरी, कुंडली, कालिंदी कुंज, शाहदरा फ्लाइओवर, डीएनडी फ्लाइओवर, बदरपुर-फरीदाबाद मेन, और गाजीपुर ओल्ड शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

2005 या पहले पंजीकृत वाहनों को नहीं मिलेगी सुविधा 

आरएफआइडी तकनीक शुरू होने के बाद 2005 या इससे पहले पंजीकृत वाहनों का पंजीकरण नहीं होगा। उच्चतम न्यायालय के 16 दिसंबर 2015 के निर्देशों के मुताबिक 2005 या इससे पहले पंजीकृत वाहनों का न तो पूर्व पंजीकरण होगा और न ही उन्हें आरएफआइडी टैग दिए जाएंगे। 

टैग के लिए राशि चुका सकेंगे कैश या कार्ड से  
पूर्व पंजीकरण और आरएफआइडी टैग के लिए वाहन मालिकों को पर्यावरण प्रतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी) के साथ टोल की भी अदायगी करनी होगी, जिसका भुगतान कार्ड या कैश किया जा सकेगा। पूर्व पंजीकरण के बाद वाहनों को टोल प्लाजा से बेरोकटोक गुजरने का मौका मिलेगा।  

ईसीजी टैग और रिचार्ज की जल्द होगी शुरुआत 
23 नवंबर के बाद पूर्व पंजीकरण और आरएफआइडी के लिए वाहनों को अधिक राशि अदा करनी होगी। जल्द ही सुगम रिचार्ज और मोबाइल एप ईसीजी टैग की भी शुरुआत की जाएगी। इससे दिल्ली के सभी 13 टोल प्लाजा सेे दिल्ली में प्रवेश करने या बाहर होने में समय की बचत होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें