नई दिल्ली। 25 ओवर के मुकाबले में मंगलवार को साउथ दिल्ली कोल्ट्स ने कश्मीरी गेट कोल्ट्स को 4 रन से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कश्मीरी गेट ने 209 रन बनाए। एमडी कैफ ने 86 और गगन वत्स ने 26 रन का योगदान दिया। साउथ दिल्ली के सर्वेश प्रताप ने 4 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली कोल्ट्स ने सनी रावल के 38 और कप्तान आदित्य कुमार के 76 रन के योगदान से शुरुआत में ही अच्छी पकड़ बना ली। वही, अश्मित जिंदल ने नाबाद 58 रन बनाकर टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया। कश्मीरी गेट कोल्ट्स के हर्ष त्यागी, हर्षित सेठी और स्पर्श को केवल एक-एक सफलता मिली। संवाद