फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने यूजी और पीजी कोर्स के लिए 15 जून तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जेईई, सीयूईटी, कैट और क्लैट स्कोर से मिलेगा साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 जून की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला भारत सहित सार्क देशों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को आवेदन का अवसर देने के उद्देश्य से लिया है। विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान, गणित, जैव प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय संबंध, समाजशास्त्र, विधि अध्ययन, मीडिया कला और प्रबंधन सहित कई विषयों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं जैसे संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य, सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, कॉमन एडमिशन टेस्ट, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट और ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन




नई दिल्ली स्थित विश्वविद्यालय का पूर्णतः आवासीय परिसर आधुनिक शैक्षणिक और आवासीय सुविधाओं से सुसज्जित है। यह परिसर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली डिग्रियों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और अन्य संबंधित वैधानिक संस्थाओं से मान्यता प्राप्त है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक विद्यार्थियों से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डॉक्यूमेंट्स , कोर्स और एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें