फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बारिश के इंतजार में खेतों में मुरझाने लगी ज्वार-बाजरे की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश के इंतजार में आसमान निहार रहे किसान, सूखने लगी ज्वार-बाजरे की फसल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। क्षेत्र में बारिश की बेरुखी अब किसानों की चिंता का सबसे बड़ा कारण बन गई है। कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद किसानों ने उत्साह के साथ ज्वार और बाजरे की बुवाई की थी। शुरुआती नमी मिलने से खेतों में फसल अच्छी तरह उग आई और किसानों को बेहतर उत्पादन की उम्मीद बंध गई थी। लेकिन इसके बाद बारिश नहीं होने से खेतों की नमी तेजी से खत्म हो गई है। अब ज्वार और बाजरे की फसल सूखने लगी है और खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो उनकी महीनों की मेहनत और हजारों रुपये की लागत पर पानी फिर सकता है। बारिश की कमी से खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं और नन्हे पौधे मुरझाने लगे हैं। जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन नहीं हैं, उनकी चिंता और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

किसान आरिफ खान, अंसार, जाहुल और दाऊद ने बताया कि समय पर हुई पहली बारिश से उन्हें अच्छी फसल की उम्मीद थी, लेकिन अब लगातार सूखे जैसे हालात बन गए हैं। उनका कहना है कि पूरी उम्मीद आसमान पर टिकी है और जल्द बारिश नहीं हुई तो फसल बचाना मुश्किल हो जाएगा।किसानों ने सरकार और कृषि विभाग से भी फसल की स्थिति पर नजर रखने तथा जरूरत पड़ने पर राहत और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। फिलहाल क्षेत्र के किसान हर दिन आसमान की ओर टकटकी लगाए अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें