किताब में राजीव गांधी को सिखों का हमदर्द दिखाने का प्रयास
इस मौके पर कालका और काहलों ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक के माध्यम से 1984 के सिख दंगों के इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने और राजीव गांधी को सिखों का हमदर्द दिखाने का प्रयास किया है। उनका कहना था कि उस समय राजीव गांधी ने नरसंहार को लेकर ‘जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है’ जैसी टिप्पणी की थी। ऐसे में पुस्तक में प्रस्तुत घटनाक्रम ऐतिहासिक तथ्यों से मेल नहीं खाते।
जारी रहेगी कानूनी लड़ाई
दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि पुस्तक के जरिये गांधी परिवार पर लगे आरोपों से ध्यान हटाने और उसे क्लीन चिट देने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि 1984 में दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में सिखों की हत्याएं हुईं और पीड़ित परिवार आज भी न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। कालका और काहलों ने कहा कि कमेटी दंगों के मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखेगी।