फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : सोनम वांगचुक आज से जंतर मंतर पर करेंगे भूख हड़ताल, कहा- आश्वासन के बाद भी नहीं मिला कोई जवाब

Sat, 05 Oct 2024 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनके साथ दिल्ली आए लद्दाख के करीब 150 प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर आज से जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन
सोनम वांगचुक - फोटो : X/Wangchuk66
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनके साथ दिल्ली आए लद्दाख के करीब 150 प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर आज से जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

विज्ञापन


वांगचुक ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात को लेकर उनकी मांग पर सरकार से कोई जवाब नहीं मिला है। शुक्रवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि शुक्रवार शाम पांच बजे तक बैठक के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।

लेकिन, उन्हें अभी तक इसकी जानकारी नहीं दी। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि उन्हें जंतर-मंतर पर अनशन के लिए जगह मुहैया कराई जाए। इस बारे में अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


ऐसे में उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और संगठनों से अपील की है कि उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए जगह मुहैया कराएं। वह लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के संविधान की छठी अनुसूची से जुड़े मुद्दे समेत विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें