फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: बेटे ने गला रेतकर पिता को मार डाला, थाने जाकर बोला-मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने...

Mon, 07 Dec 2020 07:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा स्थित वाल्मीकि बस्ती में एक युवक ने रविवार देर रात अपने पिता की चाकू से हमला कर हत्या कर दी और खुद कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में देरशाम तक तहरीर न मिलने के कारण एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन


वाल्मीकि बस्ती में चंद्रपाल (50 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि चंद्रपाल नशे के आदी थे और एक बिजलीघर पर संविदा पर काम करते थे। नशे के चलते नौकरी भी छोड़ दी, जिससे घर में आर्थिक परेशानी की वजह से कलह रहने लगी। 

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात चंद्रपाल की अपने 20 वर्षीय पुत्र ऋतिक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी पुत्र ऋतिक ने सिर में पत्थर से प्रहार कर घायल कर दिया और समीप ही पड़े चाकू से अपने पिता की गर्दन पर वार कर दिया। इससे घायल चंद्रपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी ऋतिक ने खुद ही कोतवाली पहुंचकर पिता की हत्या करने की जानकारी देते हुए सरेंडर कर दिया। नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी जा सकी थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

पिता की हत्या के बाद लोग हुए हतप्रभ

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा वाल्मीकि बस्ती में पुत्र के द्वारा पिता की हत्या  करने के मामले ने स्थानीय लोगों को भी झकझोर कर रख दिया। यही नहीं, आरोपी ने हत्या के बाद खुद कोतवाली पहुंचकर सरेंडर किया तो पुलिस भी हतप्रभ रह गई। वहीं, वारदात के बाद लोगों के बीच चर्चा का बाजार गरम है। 

मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।  
अखिलेश कुमार त्रिपाठी, नगर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें