फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल दामाद: ससुराल में रहकर ससुर को मार डाला, बेटी पर जुल्म होता देख सह न पाए राम; बीच में आए और चली गई जान

Fri, 01 May 2026 07:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 पुलिस के मुताबिक राम जतन अपने परिवार के साथ सीमापुरी इलाके में रहते थे। इनकी बेटी नंदनी अपने पति संदीप के साथ पुराने सीलमपुर इलाके में रहती है। करीब डेढ़ साल पहले नंदनी की संदीप से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से संदीप का नंदनी के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। वह छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ा करता है।
 
विज्ञापन
दामाद ने ससुर को चाकू से गोदा - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहदरा जिला के सीमापुरी इलाके में एक युवक मायके में अपनी पत्नी को पीट रहा था। ससुर बीच-बचाव कराने आए तो आरोपी ससुर से उलझने लगा। कहासुनी में आरोपी ने पहले ससुर को थप्पड़ मारा। इसके बाद वह ससुर को घसीटकर पहली मंजिल से गली में ले आया। आरोपी ने चाकू निकालकर उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गली में भीड़ बढ़ती देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़ित राम जतन (50) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बाद में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी दामाद संदीप (20) को सीलमपुर इलाके से दबोच लिया। उससे पूछताछ कर पुलिस वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद राम जतन का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक राम जतन अपने परिवार के साथ सीमापुरी इलाके में रहते थे। इनकी बेटी नंदनी अपने पति संदीप के साथ पुराने सीलमपुर इलाके में रहती है। करीब डेढ़ साल पहले नंदनी की संदीप से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से संदीप का नंदनी के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। वह छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ा करता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम के समय नंदनी अपने परिवार से मिलने के लिए मायके आई हुई थी। उसके साथ संदीप भी मौजूद था। इस बीच किसी बात पर पति-पत्नी के बीच बहस हो गई। इस बीच आरोपी ने नंदनी को थप्पड़ मार दिया। वहां मौजूद राम जतन ने दामाद को रोकते हुए बीच-बचाव का प्रयास किया। इस बात पर संदीप आग बबूला हो गया। उसने ससुर को थप्पड़ मारा। बाद में वह ससुर का गिरेबान पकड़कर सीढ़ियों से नीचे घसीटता हुआ ले आया। गली में लाते ही आरोपी ने चाकू निकालकर ससुर पर कई वार किए। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर राम जतन को मृत घोषित कर दिया गया। वारदात के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें