इधर, आरोपी मनोज मंगलवार देर रात दोबारा मां के घर में घुस गया। मां को बुरी तरह से पीटने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, देवी रानी के छोटे बेटे अमित ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लेते हुए हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया। इससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं।
पुलिस सख्ती करती तो शायद उनकी मां पर दोबारा हमला नहीं होता। पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।