फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में खौफनाक वारदात: बेटे ने की पिटाई, हमलावरों ने पिता की सुआ घोंपकर की हत्या, मां-बहन को किया घायल

Sun, 23 Feb 2025 05:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-शालीमार बाग इलाके की घटना, एक घोषित बदमाश ने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे घोषित बदमाश की कर दी थी पिटाई
-पिटाई से गुस्साए घोषित बदमाश के भाई ने अपने भाई, पिता और दोस्त के साथ पिटाई करने वाले युवक के घर पर किया हमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में भाई की पिटाई का बदला लेने के लिए हमलावरों ने युवक के घर पर हमला कर दिया। युवक के घर पर नहीं मिलने पर आरोपियों ने उसके माता-पिता और बहन पर सुआ से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक के पिता को लोकनायक अस्पताल में रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हमले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त कालीचरण (60) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ यू एंड वी ब्लॉक शालीमार बाग झुग्गी में रहते थे। शुक्रवार शाम पुलिस को झगड़े के दौरान कालीचरण, उनकी पत्नी सुदामा और बेटी अनीता पर सुआ से हमला किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पहुंचने पर पता चला कि कालीचरण की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मामले की छानबीन करने पर पता चला कि कालीचरण का बेटा भरत शालीमार बाग थाने का घोषित बदमाश है। शुक्रवार को भरत का इलाके के घोषित बदमाश संजय उर्फ सेंकी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। भरत ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर संजय की पिटाई कर दी और सभी वहां से भाग गए। इस बात की जानकारी मिलने पर शुक्रवार साम संजय का भाई धर्मेंद्र उर्फ डोरेमोन, अपने भाई संजय, पिता रामचरण और दोस्त रमन के साथ भरत की पिटाई करने के लिए उसके घर पहुंचा। उस दौरान भरत अपने घर पर नहीं था। मारपीट की बात को लेकर हमलावरों का भरत के पिता कालीचरण से कहासुनी हो गई। सभी ने कालीचरण पर सुआ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच बचाव में कालीचरण की पत्नी सुदामा और बेटी अनिता आई। हमलावर उनपर भी सुआ से हमला कर उन्हें घायल कर फरार हो गए। 
विज्ञापन

आस पड़ोस के लोगों ने घायलों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कालीचरण को लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान कालीचरण की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शनिवार को इलाके में दबिश देकर हमला करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से सुआ बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें