फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार एक दिन के लिए तिहाड़ भेजे गए सोमनाथ भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी लिपिका की हत्या की कोशिश और प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को द्वारका अदालत ने रविवार को एक दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया।
विज्ञापन


अदालत ने भारती को सोमवार को संबधित अदालत में पेश करने का निर्देश दिया। वहीं अदालत ने सोमनाथ भारती के उस आवेदन को खारिज कर दिया कि उसे सर्वोच्च न्यायालय में पेश करने का प्रशासन को निर्देश दिया जाए, ताकि वहां लंबित आवेदन पर लिपिका से समझौते मुद्दे पर अपना पक्ष रख सके। भारती को जेल नंबर एक में रखा गया है। यहां पर हाई प्रोफाइल कैदियों को रखा जाता है।

सोमनाथ भारती की रिमांड अवधि खत्म होने पर पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के समक्ष पेश किया। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि आरोपी भारती जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

आरोपी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया

भारती से जो भी सवाल पूछे जाते हैं, वह उनका सीधा जवाब देने की अपेक्षा घुमा-फिराकर जवाब देता है। इतना ही नहीं उसकी पत्नी लिपिका के सामने बैठा कर भी पूछताछ की गई, लेकिन आरोपी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

जांच अधिकारी ने अदालत से आग्रह किया कि भारती को न्यायिक हिरासत में भेजा जाए। इधर, भारती के अधिवक्ता ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने पर आपत्ति जताते हुए अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल की याचिका पर सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई होनी है।

सुनवाई के दौरान वह पत्नी लिपिका से समझौते के मुद्दे पर अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखना चाहता है और लिपिका भी वहां मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

भारती को एक दिन के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया गया

ऐसे में जेल प्रशासन को निर्देश दिया जाए कि उनके मुवक्किल को सर्वोच्च न्यायालय में पेश किया जाए। अभियोजन पक्ष ने उनके इस तर्क पर विरोध करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में पहले भी सुनवाई हो चुकी है।

अदालत ने भारती को पेश करने के लिए नहीं कहा है। उन्होंने कहा जब तक अदालत स्वयं ऐसा आदेश नहीं देती, तब तक भारती को वहां पेश नहीं किया जा सकता।

अदालत ने सभी तथ्यों को देखने के बाद भारती को एक दिन के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें