फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 तस्वीरों में देखिए बारिश से कैसे सहमा दिल्ली-एनसीआर

Wed, 31 Aug 2016 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्‍ली में सुबह से हो रही बारिश ने पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। झमाझम बारिश के कारण दिल्‍ली सहित पूरे एनसीआर में जगह जगह जाम के हालात बन गए। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में भी वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा।
विज्ञापन

- फोटो : ANI
अगस्त महीने के आखिरी दिन दिल्‍ली एनसीआर में बदरा जमकर बरसे। सुबह सात बजे के करीब शुरू हुई बारिश अभी तक भी जारी है। जिसके चलते सारा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।

- फोटो : ANI
झमाझम बारिश के कारण दिल्‍ली और एनसीआर के अधिकतर इलाके पानी में डूबे हुए हैं। सुबह से ही छाए बादलों के कारण आसमान में अंधेरा छा गया। मौसम विभाग की मानें तो बारिश की आगे भी ऐसे ही जारी रहने की संभावना है।

- फोटो : ANI
दिल्‍ली एनसीआर में आफत की बारिश सुबह सात बजे के करीब शुरू हुई। शुरूआत में हल्की बूंदाबांदी के बाद अचानक झमाझम बारिश ने पूरे एनसीआर को अपने आगोश में ले लिया। दिल्‍ली के साथ साथ गाजियाबाद और नोएडा में तेज बारिश ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। 

- फोटो : ANI
घरों से सुबह सुबह ऑफिस के लिए तैयार होकर निकले लोग जहां तहां ठहर गए। वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। तमाम इलाकों में पानी भरने के कारण पूरे एनसीआर में जाम के हालात बने रहे। वहीं आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में ही रात जैसी स्थिति हो गई। 

- फोटो : ANI
जिसके चलते वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। जगह जगह पानी भरने के कारण जाम के भी हालात रहे। जानकारी के अनुसार दिल्‍ली में प्रीत विहार से आईटीओ, मयूर विहार से अक्षरधाम तक, सराय काले खां से आश्रम और आनंदविहार से गाजीपुर तक जाम लगा रहा। 

- फोटो : ANI
नोएडा में लाल कुआं से लेकर सेक्टर 62 तक जाम के हालात रहे। जबकि गाजियाबाद में हिंडन से मोहननगर तक ट्रैफिक पूरी तरह थम गया। सबसे ज्यादा दिक्‍कत स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को हुई। 

heavy rain in ncr - फोटो : ANI
 मौसम विभाग की चेतावनी है कि बारिश अभी इसी तरह जारी रह सकती है।

heavy rain in ncr - फोटो : ANI
दूसरी ओर भारी बारिश के कारण हवाई उड़ानों पर भी रोक लग गई है। जानकारी के अनुसार फिलहाल दिल्‍ली से देश के अन्य राज्यों को जाने वाली 24 हवाई उड़ानों को रदद कर दिया गया है। 
विज्ञापन

- फोटो : ANI
मौसम विभाग की चेतावनी है कि गुरुवार को भी इसी तरह तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें