फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का अंधकार को प्रकाश से मिटाने के लिए सोशल मीडिया पर भी दिखी एकजुटता

Sun, 05 Apr 2020 06:17 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
कोरोना से जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार रात नौ बजे 9 मिनट तक प्रकाश से कोरोना के अंधकार को हराने की अपील को सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा गया। सुबह से लेकर शाम तक लोग व्हाट्सएप, फेसबुक टि्वटर व अन्य माध्यमों से पीएम की अपील को सार्थक बनाने की संदेश देते रहे। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कोरोना खिलाफ छिड़ी जंग में देश को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए दिए गत तीन अप्रैल को लोगों से अपने घरों की खिड़कियों व चौखटों पर दीये, मोमबत्ती और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने की अपील की थी। ऐसे में पीएम की अपील के बाद से ही कई लोग इसे सार्थक बनाने के लिए सोशल मीडिया पर जुट गए थे। इसमें बड़ी संख्या में युवा वर्ग शामिल था। 

युवाओं ने व्हाट्सएप स्टेटस से लेकर फेसबुक पर अपील को सार्थक बनाने के लिए लोगों तक संदेश पहुंचाए। वहीं, कई लोगों ने अपने रिश्तेदारों को भी फोन कर पीएम की अपील को सार्थक बनाने के लिए कहा। लोगों का कहना था कि इस समय देश कोरोना के संकट से जूझ रहा है। ऐसे में देश को मनोबल की जरूरत है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर आकर लोगों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। इसलिए सभी को एक साथ मिलकर कोरोना के अंधकार को खत्म करना ही हमारी एकजुटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें