फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सख्ती के नाम पर सिपाही दिखा रहा था दबंगई, सस्पेंड

Fri, 27 Mar 2020 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान सख्ती के नाम पर दबंगई करने के आरोप में आनंद पर्वत थाने में तैनात सिपाही राजबीर का सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि सिपाही ने सब्जी वालों की रेहड़ी पलट दी। किसी ने बालकनी में खड़े होकर सिपाही की इस करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में पुलिस की जमकर आलोचना हुई तो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही को पहले लाइन हाजिर कर दिया। जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने मामला संज्ञान में आते ही सिपाही को सस्पेंड कर दिया। पुलिस उपायुक्त ने जिले के सभी पुलिस कर्मियों को हिदायत दी कि आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करा रहे लोगों से नरमी से पेश आए।

वीडियो एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में दिखता है कि सादे कपड़ों में एक सिपाही नेहरू नगर के मेन रोड पर पहुंचता है। वहां कई सारे सब्जी वाले रेहड़ी लेकर खड़े हैं। इन्होंने उचित दूरी भी बनाई हुई है। 
विज्ञापन


सिपाही राजबीर वहां पहुंचकर सब्जी वालों को धमकाता है और एक-एक कर उनकी रेहड़ियां पलटना शुरू कर देता है। कई रेहड़ी पलटने के बाद वह आगे चला जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें