फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से फोन पर बात करने के बाद सिपाही ने खुद को मारी गोली

Sun, 29 Dec 2019 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूरन त्यागी, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली कैंट थाने की सुब्रतो पार्क चौकी में तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार देर रात पत्नी से फोन पर बात करने के बाद सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। 

विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर चौकी में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने दाहिनी कनपटी पर गोली मारी थी।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला कि सिपाही पारिवारिक कलह से तनाव में था। उसकी पत्नी भी दिल्ली पुलिस में सिपाही है और उसकी तैनाती तीसरी बटालियन में है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृत सिपाही की पहचान पूरन त्यागी (33) के रूप में हुई है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुरादनगर निवासी पूरन पत्नी के साथ पालम के साध नगर में रहता था। वह 2006 में दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती हुआ था। 

फिलहाल उसकी तैनाती दक्षिण-पश्चिम जिले की सुब्रतो पार्क चौकी में थी। चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे चौकी परिसर में गोली चलने की आवाज सुनी। वहां जाने पर पता चला कि पूरन ने सर्विस पिस्टल से अपनी दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

छानबीन करने पर पता चला कि घटना से पहले वह अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। फोन बंद करने के बाद वह सिगरेट पीने के लिए चौकी परिसर में चला गया, जहां उसने खुद को गोली मार ली।

उसकी शादी 2011 में हुई थी, लेकिन आठ साल बीतने के बाद भी कोई संतान नहीं थी, जिसकी वजह से पत्नी से झगड़ा होता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरन के परिवार वालों से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें