फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: गणतंत्र दिवस की तैयारियों में लगी सेंध, कर्तव्य पथ पर चाकू लेकर VIP एंक्लोजर में पहुंचा फौजी

Wed, 24 Jan 2024 03:23 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्तव्य पथ पर वीआईपी की बैठकों के लिए बनाए गए एंक्लोजर में एक फौजी मंगलवार दोपहर को संदिग्ध हालात में बैठा हुआ था। दिल्ली पुलिस अधिकारियों की उस पर नजर पड़ी तो आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
कर्तव्य पथ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद भवन की तरह गणतंत्र दिवस की सुरक्षा में सेंध का बड़ा मामला आया है। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के लिए बने वीआईपी एंक्लोजर में एक फौजी चाकू लेकर घुस गया। इससे दिल्ली पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी फौजी को तुरंत पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी फौजी से दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और खुफिया विभाग ने संयुक्त रूप से पूछताछ की गई थी। देर शाम तक आरोपी फौजी से पूछताछ की जा रही थी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्तव्य पथ पर वीआईपी की बैठकों के लिए बनाए गए एंक्लोजर में एक फौजी मंगलवार दोपहर को संदिग्ध हालात में बैठा हुआ था। दिल्ली पुलिस अधिकारियों की उस पर नजर पड़ी तो आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर फौजी के कब्जे से चाकू बरामद किया गया। हालांकि देर शाम तक चल रही संयुक्त रूप से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि फौजी किसी गलत उद्देश्य से चाकू नहीं लेकर आया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त देवेश महला की देखरेख में पुलिसकर्मी हमेशा चुस्त रहते हैं। पुलिस उपायुक्त खुद गश्त करते हैं। इसी का नतीजा है कि फौजी को तुरंत पकड़ लिया गया। फौजी की जगह कोई और संदिग्ध हो सकता था। इससे पहले वहां काम रही कंपनी का एक कर्मचारी अपना वायरलैस सैट कर्तव्य पथ पर भूल गया था। इससे भी दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें