26 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। यह सूर्यग्रहण पूरे भारतवर्ष में दिखाई देगा। इसी के तहत सूर्यग्रहण को ध्यान में रख यात्रियों की राह आसान करने के लिए रेलवे ने दिल्ली जंक्शन-कुरुक्षेत्र-दिल्ली जंक्शन के बीच दो और जींद-कुरुक्षेत्र-जींद के बीच एक स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सूर्यग्रहण वाले दिन बड़ी संख्या में कुरुक्षेत्र जाने की परंपरा है।
ट्रेन संख्या 04035 दिल्ली जंक्शन-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल देर रात 12:15 बजे चलेगी और तड़के 4:10 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन सब्जी मंडी, आजादपुर, आदर्श नगर, बादली, खेडा कलां, होलंबी कलां, नरेला, रठधना, हरना कलां, सोनीपत, संदल कलां, राजलू गढ़ी, गन्नौर, भोढवाल माजरी, समालखा, दीवाना, पानीपत, बाबरपुर, कोहंड, घरौंदा, बजीदा जट्टां, करनाल, भैणी खुर्द, तरावड़ी, नीलोखेड़ी व अमीन स्टेशनों पर ठहरेगी। वापसी दिशा में कुरुक्षेत्र से ट्रेन संख्या 04036 दिल्ली जंक्शन के लिए शाम 3:30 बजे चलेगी और देर रात 11 बजे पहुंचेगी।
कुरुक्षेत्र के लिए ही दूसरी ट्रेन (04037) देर रात 2 बजे चलेगी और सुबह 6:15 बजे पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन सब्जी मंडी, आजादपुर, आदर्श नगर, बादली, खेडा कलां, होलंबी कलां, नरेला, रठधना, हरना कलां, सोनीपत, संदल कलां, राजलू गढ़ी, गन्नौर, भोढवाल माजरी, समालखा, दीवाना, पानीपत, बाबरपुर, कोहंड, घरौंदा, बजीदा जट्टां, करनाल, भैणी खुर्द, तरावड़ी, नीलोखेड़ी तथा अमीन स्टेशनों पर ठहरेगी।
इसी तरह, एक अन्य ट्रेन जींद-कुरुक्षेत्र-जींद के बीच सूर्यग्रहण वाले दिन ही चलेगी। ट्रेन संख्या 04040 जींद से कुरुक्षेत्र के लिए सुबह 5:10 बजे चलकर सुबह 8 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04039 कुरुक्षेत्र से जींद के लिए सुबह 10 बजे चलेगी व दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन बरसोला, ऊंचाना, घोसो, नरवाना जंक्शन, गुडथुरी, कलायत, सजूमा, कुतुबपुर, कैथल, न्यू कैथल हॉल्ट, जोंग, टिक, पहेवा रोड, पबनवा जसमहेंदर, पींडारसी और थानेसर सिटी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।