फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची के इलाज के लिए एसओएल देगा 17 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसओएल की कमेटी के बाद कुलपति ने विशेष समिति गठित कर दिलाई मंजूरी
विज्ञापन

-बच्ची के इलाज के लिए क्राउड फंडिंग से पहले ही जुटाए जा चुके हैं 3.11 करोड़ रुपये
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) ने दुर्लभ बीमारी से पीड़ित नौ माह की बच्ची के इलाज के लिए 17 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बच्ची एसओएल के एक शिक्षक की बेटी है। वह स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-2 नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित है। बच्ची के इलाज के लिए क्राउड फंडिंग से पहले ही 3.11 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं।
बच्ची के इलाज के लिए बड़ी रकम की जरूरत को देखते हुए कुलपति प्रो योगेश सिंह ने एक विशेष समिति गठित की थी। समिति ने बच्ची के इलाज की गंभीरता को देखते हुए 17 करोड़ रुपये की सहायता देने की सिफारिश की, जिसे मंजूरी मिल गई। इस सहायता राशि को एसओएल के फंड से ही दिया जाएगा। इससे पहले एसओएल की निदेशक प्रो पायल मागो ने इस प्रस्ताव को एसओएल की गवर्निंग बॉडी के सामने रखा था, जहां इसे मंजूरी मिल गई थी। इसमें टाटा ट्रस्ट, मुख्यमंत्री राहत कोष, इम्पैक्ट गुरु, मिलाप, कीटो, गोफंडमी, टीचर रिलीफ फंड और एसओएल के गैर-शैक्षणिक संघ का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इलाज के लिए जरूरी पूरी रकम जुटाना संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बाद प्रो पायल मागो ने कुलपति से सहायता मांगी। कुलपति ने विशेषज्ञों की समिति बनाकर इस मामले पर बैठक की। समिति ने सभी तकनीकी और जरूरी पहलुओं पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से 17 करोड़ रुपये की सहायता की सिफारिश की। इस तरह की बीमारियां फिलहाल केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना के पैनल में शामिल नहीं हैं। बीमारी की गंभीरता और जीन थेरेपी की जरूरत को देखते हुए मामले पर विशेष ध्यान दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें