फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: परीक्षा से पहले एसओएल छात्रों को नहीं मिली पूरी पाठ्य सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-केवाईएस ने कुलपति कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, पढ़ाई के लिए पर्याप्त कक्षाएं और फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग
विज्ञापन




नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) की अगले महीने होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं से पहले छात्रों को पूरी अध्ययन सामग्री नहीं मिली है। इसके विरोध में क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने छात्रों के साथ कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने और पाठ्यक्रम पूरा होने तक कक्षाएं जारी रखने की मांग की। केवाईएस के अनुसार, इस बार कक्षाओं की संख्या घटाकर 8 से 10 कर दी गई है। संगठन ने फीस बढ़ोतरी वापस लेने और नियमित कॉलेजों जैसी सुविधाएं देने की भी मांग की। वहीं, प्रशासन का कहना है कि सभी छात्रों को लिखित सामग्री भेज दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें