फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एसओएल के चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थी असाइनमेंट के आधार पर होंगे प्रमोट

Tue, 15 Jun 2021 04:17 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • असाइनमेंट के आधार पर मूल्यांकन की प्रक्रिया सात जुलाई से शुरू की जाएगी
  • दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को किस आधार पर प्रमोट किया जाएगा, तय नहीं
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : DU Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय में चौथे सेमेस्ट (द्वितीय वर्ष का अंतिम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों को असाइनमेंट के आधार पर मूल्यांकन कर अगले सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। डीयू के नियमित कॉलेजों में इसके लिए प्रक्रिया शुरु कर दी गई है जबकि स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में सात जुलाई से असाइनमेंट के आधार पर मूल्यांकन की प्रक्रिया को शुरु किया जाएगा। पहले वर्ष(दूसरे सेमेस्टर) के विद्यार्थी किस आधार पर प्रमोट होंगे, यह अभी तय नहीं है।

विज्ञापन


एसओएल के ओएसडी डॉ उमा शंकर पांडेय ने कहा कि सात जुलाई से असाइनमेंट बेस्ड ईवेल्यूएशन (एबीई) की प्रक्रिया को शुरु किया जाएगा। इसके माध्यम से ही विद्यार्थी अगले सेमेस्टर में प्रमोट होंगे। हाल ही में इस प्रक्रिया को परीक्षा शाखा की भी अनुमति मिल गई है। इसकेसंबंध में विस्तृत शेड्यूल जल्द ही एसओएल की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उसके आधार पर ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन असाइनमेंट जमा कराने होंगे।

एसओएल ने विद्यार्थियों को लगातार वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है। कोरोना महामारी के कारण डीयू में केवल अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की ही ओपन बुक परीक्षा( ओबीई) परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। बीते साल की तरह चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों का मूल्यांकन एबीई केमाध्यम से ही करने का निर्णय लिया गया है। दूसरे सेमेस्टर का मूल्यांकन ओबीई या एबीई किस आधार पर करना है, इस संबंध में कुछ फैसला नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें