हाईकोर्ट ने फेसबुक इंडिया, गूगल, यू-ट्यूब व ट्विटर इंडिया को एआइएडीएमके (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कजगम) से निष्कासित राज्यसभा सदस्य शशिकला पुष्पा की आपत्तिजनक फोटो तुरंत अपनी साइट से हटाने का आदेश दिया है।
याची का आरोप है कि कुछ लोग उनकी छवि को धूमिल करने के लिए आपत्तिजनक फोटो व विडियो अपलोड कर रहे हैं।
न्यायमूर्ति आरके गाबा ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी सोशल साइट को तुरंत याची की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह याची की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा रही है।