फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bindeshwar Pathak: सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Tue, 15 Aug 2023 05:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

सुलभ इंटरनेशनल के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के समारोह के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और फिर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
बिंदेश्वर पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज सुधारक और 'सुलभ इंटरनेशनल' के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का मंगलवार को निधन हो गया। दिल्ली एम्स में बिंदेश्वर पाठक ने अंतिम सांस ली। इनकी पहचान प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक के रूप में थी। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'डॉ. बिंदेश्वर पाठक जी का निधन देश के लिए गहरी क्षति है'।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुलभ इंटरनेशनल के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के समारोह के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और फिर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मानव अधिकारों, स्वच्छता और सामाजिक सुधारों को लेकर 1970 में सुलभ इंटनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की थी।

पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने कहा, डॉ. बिंदेश्वर पाठक जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने सामाजिक प्रगति और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। बिंदेश्वर जी ने स्वच्छ भारत के निर्माण को अपना मिशन माना। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन में जबरदस्त सहयोग प्रदान किया। हमारी विभिन्न बातचीत के दौरान स्वच्छता के प्रति उनका जुनून हमेशा दिखता रहा।

बिंदेश्वर पाठक के निधन का समाचार अत्यंत दुखदाई: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने कहा, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक श्री बिन्देश्वर पाठक के निधन का समाचार अत्यंत दुखदाई है। श्री पाठक ने स्वच्छता के क्षेत्र में क्रान्तिकारी पहल की थी। उन्हें पद्म-भूषण सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके परिवार तथा सुलभ इंटरनेशनल के सदस्यों को मैं अपनी शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें