फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्षों से भरा है आयुष यादव के स्टार बनने का सफर, इन दिनों सलोनी मित्तल के साथ बना रहे हैं वीडियो

Thu, 25 Mar 2021 01:19 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ayush Yadav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के आयुष यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। उनके रोमांटिक और फनी शॉर्ट वीडियोज लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर आयुष को लोगों का खूब प्यार भी मिल रहा है, लेकिन स्क्रीन पर हंसते मुस्कुराते हुए आयुष का यहां तक पहुंचना कितना कठिन था यह शायद ही कोई जानता होगा। 

विज्ञापन


मूल रूप से गुना जिले के रहने वाले आयुष निम्न मध्य वर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। बचपन से ही एक्टर बनने की चाह रखने वाले आयुष के पास आज से कुछ 4-5 वर्षों पहले संसाधनों की इस कदर कमी थी कि वीडियोज बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए भी उन्हें दोस्तों की मदद लेनी पड़ती थी। शुरूआती दौर में वीडियोज बनाने के लिए आयुष अपने दोस्तों और परिचितों से कैमरा लेकर किसी तरह काम किया करते थे।

वहीं, घर के हालात भी ऐसे नहीं थे कि उन्हें पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिल जाए। न ही परिवार इतना सक्षम था कि उन्हें महंगी उच्च शिक्षा मुहैया करा पाता। इन सब उलझनों से पार पाने का रास्ता यही था कि जी तोड़ मेहनत करें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निकल जाएं। आयुष ने भी वही किया। जमकर मेहनत की और 12वीं बोर्ड में बहुत अच्छे नंबरों से पास हो गए।
विज्ञापन


उन्हें समझ आया कि जो कुछ भी वो करना चाहते हैं इसके लिए उन्हें गुना से निकलकर दिल्ली जाना होगा। दिल्ली जाने के लिए उनके पास पढ़ाई एक अच्छा रास्ता था। उन्होंने मेहनत और अपने मार्क्स के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान भी वो चुनौतियों से लड़ते रहे। उन्होंने खाली समय में पढ़ाई के साथ ही कई तरह की छोटी-मोटी नौकरियां करके गुजारा किया।

लेकिन इन सभी परेशानियों के साथ ही उनकी मुश्किलें कम नहीं हुईं। एक्टिंग जगत के संघर्ष की कहानियों से परिचित परिजन भी इस क्षेत्र के चुनाव के लिए उनका समर्थन नहीं करते थे। उन्हें समझाना भी एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन आयुष ने ये रिस्क भी लिया और मां-बाप को विश्वास में लेकर सपनों को साकार करने के लिए कमर कस ली। 

परेशानियां तो बहुत थीं नए शहर में लेकिन यहीं से उनके सफर की शुरूआत हुई और सोशल मीडिया पर उन्होंने छोटे-छोटे वीडियोज बनाकर डालना शुरू किया। इसी सफर में आयुष को सोशल मीडिया सेंसेशन सलोनी मित्तल का भी साथ मिला। उन्होंने सलोनी के साथ मिलकर वीडियोज बनाया जिन्हें लोगों का इतना प्यार मिला कि उनके वीडियोज हैशटैग सायु नाम से ट्रेंड होने लगे। शुरूआती संघर्ष के बाद धीरे-धीरे लोगों की प्रतिक्रिया मिलने लगी और एक वक्त ऐसा आया जब यूट्यूब की ओर से भी आयुष को सिल्वर प्ले बटन मिल गया।

अपने हुनर के बल पर आज आयुष सोशल मीडिया पर स्टार बने हुए हैं। इंस्टाग्राम पर 10  लाख और यूट्यूब पर 6.33 लाख फालोवर्स के साथ आयुष इन दिनों कई युवाओं की प्रेरणा बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें