फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफ्तार में गाय के दूध से खोला रोजा, दिया सामाजिक समरसता का संदेश

Wed, 31 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा-जमुनी तहजीब की नजीर ऊंचा गांव स्थित जामा मस्जिद में देखने को मिली। रमजान के तीसरे रोजे को मुसलमानों ने गाय के दूध और खजूर से खोलकर सामाजिक समरसता का पैगाम दिया। साथ ही गो संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन


मुकद्दस रमजान का तीसरा रोजा मंगलवार को मुसलमानों ने बड़ी अकीदत के साथ रखा। सहरी से लेकर इफ्तार और तरावीह की नमाज तक इबादत का जो सिलसिला चला तो हर ओर नूरानियत का मंजर नजर आया। तपती गर्मी में भी भूख और प्यास के एहसास को भूलकर इबादत का दामन थामे रखा।

शाम को 7:15 पर जैसे ही मगरिब की अजान हुई। रोजेदारों ने गाय के दूध, खजूर, केले और शरबत से रोजा खोला। माइनॉरिटी वेलफेयर फाउंडेशन और जमीअत उलेमा हिन्द की ओर से इफ्तार पार्टी में मुसलमानों के साथ हिंदू भाइयों ने भी रोजा खोला।
विज्ञापन


मौके पर टीकाराम अधाना, सुनील अधाना, सतवीर यादव, सतीश अधाना, रणधीर यादव, शिराजुद्दीन प्रधान, चौ. शौकत खान सैफी, शेरखान मलिक, यासीन मलिक, हाफिज मोहम्मद शाबिर, मोहम्मद सेफुद्दीन, राजू खान और सत्तार नंबरदार सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें