मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता तैयारी कर ली है। इंदिरापुरम से लेकर कविनगर और फिर सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग स्कूल तक स्थानीय पुलिस का कमांडो दस्ता उनकी सुरक्षा में मुस्तैद रहेगा।
इंदिरापुरम की गगनचुंबी इमारतें और कविनगर के मकानों की छतों पर भी स्नाइपर टीम मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेगी। मुख्यमंत्री गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से कैलाश मानसरोवर भवन के उद्घाटन के लिए पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए हिंडन एयरफोर्स से लेकर कार्यक्रम स्थल तक इमारतों की छत पर स्नाइपर टीम के जवान तैनात रहेंगे। ये जवान हिंडन एयरफोर्स के सामने गुलमोहर ग्रीन सोसायटी, मोहननगर, वसुंधरा, इंदिरापुरम, राजनगर एक्सटेंशन, हापुड़ चुंगी, कविनगर सी-डी ब्लॉक पर तैनात रहेंगे।