फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बरात लुटा दूल्हा: घुड़चढ़ी में एक युवक आया और गले से नोटों की माला तोड़कर भाग निकला, नाचने में मस्त थे सभी

Wed, 01 Feb 2023 10:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने दूल्हे के भाई अंकित गुप्ता (33) की शिकायत पर झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के अलावा शादी के वीडियो से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहदरा जिले के जगतपुरी में बरात निकल रही थी। बराती नाचने-गाने में लगे थे। इसी बीच एक युवक आया और बग्गी पर सवार दूल्हे के गले से नोटों का हार तोड़ फरार हो गया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता आरोपी मौके से फरार हो गया। हार में 500-500 के 200 नोट थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं कुछ दिन पहले मायापुर इलाके से भी ऐसी घटना सामने आई थी। 

विज्ञापन

पुलिस ने दूल्हे के भाई अंकित गुप्ता (33) की शिकायत पर झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के अलावा शादी के वीडियो से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जांच के दौरान जगतपुरी थाना पुलिस को पता चला है कि आरोपी आरोपी दूसरे साथी के साथ स्कूटी पर बैठकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अंकित गुप्ता परिवार के साथ पालम, डाबड़ी इलाके में रहते हैं। सोमवार रात को इनके छोटे भाई की शादी थी। उसकी बारात लेकर यह स्टार पैलेस, पटपड़गंज रोड आ रहे थे। रात करीब 11.00 बजे बारात की चढ़त हो रही थी। सभी नाचने-गाने में लगे हुए थे। इस बीच अचानक आरोपी दूल्हे के पास पहुंचा और उसे गले से माला तोड़ ली। शादी के दौरान पुलिस को खबर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें