फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में फिर आई तकनीकी गड़बड़ी, सिग्नल में खराबी से मजेंटा लाइन पर सेवा प्रभावित

Wed, 12 Dec 2018 03:50 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन (जनकपुरी वेस्ट-बॉटनिकल गार्डन) पर सिग्नल में तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो सेवा कई घंटे प्रभावित हुई। इस दौरान कालकाजी से जसोला विहार पहुंचने में एक घंटा लगा। तकनीकी खराबी बुधवार सुबह से ही थी, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद हालात काबू से बाहर हो गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े 3 बजे डीएमआरसी के इंजीनियरों ने सेवा बहाल कर दी।

विज्ञापन


मेट्रो यात्री डॉ. मेघा रिचारिया ने बताया कि वे सुबह सवा 9 बजे मजेंटा लाइन मेट्रो से ओखला बर्ड सेंचुरी पहुंचीं। स्टेशन पर मेट्रो की दरवाजे ही नहीं खुले। वे कोच नंबर एम-8डी026 बोगी में फंस गईं। काफी देर इंतजार के बाद उन्होंने बर्ड सेंचुरी स्टेशन के स्टेशन मास्टर से शिकायत की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। यहां तक कि उनकी परेशानी के लिए माफी भी नहीं मांगी गई।

इसके बाद, दोपहर 12 मेट्रो में फिर से तकनीकी खराबी आ गई। इस बार सिग्नल में खराबी के कारण मेट्रो रुक गई। यात्री अंशुल सेठी ने ट्वीट में कहा कि उन्हें कालकाजी मंदिर से जसोला विहार शहीन बाग तक पहुंचने में एक घंटा लगा, जबकि यह मात्र पांचवां स्टेशन है। इस दूरी को तय करने में 10 से 12 मिनट लगते हैं। वह करीब दो बजे मेट्रो में सवार हुए और तीन बजे जसोला विहार पहुंच सके। इस लाइन पर मेट्रो की धीमी रफ्तार के कारण यात्रियों को शाम तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि जसोला विहार से आगे मेट्रो सेवा भी रोकी गई। उन्हें ट्रेन के लिए 35-40 मिनट इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


इस संबंध में डीएमआरसी ने कहा कि कालिंदी कुंज से जसोला मेट्रो स्टेशन की ओर तकनीकी खराबी के कारण सेवा प्रभावित हुई। इस बीच मेट्रो को 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाया गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सेवा सुचारू हो गई। हालांकि, इसके बाद भी मजेंटा लाइन की धीमी रफ्तार को लेकर यात्रियों की शिकायतें मिलने का सिलसिला जारी रहा। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह सिग्नल की खराबी के कारण ब्लू लाइन मेट्रो ने यात्रियों को तीन दिन तक परेशान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें