फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बदायूं से दिल्ली आया था माल की सप्लाई करने

Tue, 08 Dec 2020 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने तीन करोड़ की हेरोइन के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी यूपी के बदायूं से हेरोइन लाकर दिल्ली में सप्लाई करता था। इसकी पहचान गदरपुरा, बिसौली, बदायूं निवासी फरीद (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से उम्दा किस्म की एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फरीद किसको हेरोइन सप्लाई करने के लिए आया था।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि मादक पदार्थ का तस्कर बदायूं से हेरोइन लेकर दिल्ली आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने शनिवार रात को गगन सिनेमा, नंद नगरी के पास जाल बिछा दिया। इस दौरान रात 12.00 बजे के बाद आरोपी वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी वहां से भागने लगा। पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


जांच के दौरान उसके पास से एक बैग में हेरोइन बरामद हुई। फरीद ने बताया कि वह ब्रेड का धंधा करता था। जल्द रुपये कमाने के चक्कर में वह मादक पदार्थों का धंधा करने लगा। इसके परिवार में पत्नी व चार बच्चे हैं। पुलिस फरीद से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें