फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पिता की तबियत हुई खराब, मेदांता में भर्ती

Thu, 09 May 2019 03:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और वर्तमान लोकसभा चुनाव में अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पिता अजय कुमार मल्होत्रा का स्वास्थ्य अचानक खराब हो जाने से उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम को अचानक उनकी तबियत खराब हो गई।

विज्ञापन


उन्हें देर शाम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार स्मृति के पिता अजय कुमार को देखने रेलमंत्री पीयूष गोयल भी अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 71 वर्षीय अजय कुमार को बुखार के साथ-साथ अन्य परेशानियां भी हैं। उनका इलाज फिजीशियन डॉ. सुशील कटारिया कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें