फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सफदरजंग अस्पताल में बच्चों के चेहरे पर मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अस्पताल के बिस्तर पर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए सफदरजंग अस्पताल में बाल दिवस खास अंदाज में मनाया गया। अस्पताल के एनेस्थीसिया एवं इंटेंसिव केयर विभाग की पीडियाट्रिक और नियोनेटल एनेस्थीसिया यूनिट की ओर से भर्ती बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंग भरो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कठपुतली शो, खेल, संगीत और उपहारों के साथ बाल दिवस का आनंद लिया। बच्चों और उनके अभिभावकों को ऑपरेशन से पहले की तैयारी, बेहोशी देने की प्रक्रिया, ऑपरेशन से पहले खाली पेट रहने के नियम और ऑपरेशन के बाद की देखभाल के बारे में समझाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें