पूर्वी दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं में आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 31 दिसंबर 2026 कर दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों को जानकारी साझा करने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय के आदेश के अनुसार, दो छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है। इनमें पेशेवर और तकनीकी कॉलेजों, संस्थानों व विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए मेरिट स्कॉलरशिप योजना और अल्पसंख्यक छात्रों के लिए डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट टॉपर अवार्ड शामिल हैं। ब्यूरो