- फैशन शो, स्टैंड-अप कॉमेडी समेत 20 से अधिक कार्यक्रम हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क तीन स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ डेंटल साइंस में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय सांस्कृतिक फेस्ट ‘स्माइल सागा इविंस 7.0’ का आगाज हुआ। फेस्ट के दौरान छात्रों ने डीजे नाइट, फैशन शो, मोनोलॉग, रैप वॉर, ओपन माइक शो, स्टैंड-अप कॉमेडी जैसी 20 से अधिक प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाई।
स्टैंड-अप कॉमेडियन कौस्तुभ अग्रवाल ने हास्य प्रस्तुति से सबका मनोरंजन किया। विवि के निदेशक पीआर डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी से छात्रों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। फेस्ट का आयोजन स्कूल ऑफ डेंटल साइंस के डीन डॉ. हेमंत साहनी और छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ. प्रमोद कुमार की देखरेख में किया जा रहा है।