फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट हुई ग्राम पंचायत, लगाए गए 50 सीसीटीवी कैमरे

Thu, 09 Jun 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल हो चुकी औद्योगिक नगरी के शहरी क्षेत्र में बेशक सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना फाइलों में ही चल रही हो लेकिन यहां की एक ग्राम पंचायत ने न केवल कैमरे लगाने की शुरूआत की बल्कि नई पंचायत के गठन के महज चार महीने में ही पूरी ग्राम पंचायत को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया। ये ग्राम पंचायत है चंदावली।
विज्ञापन


गांव की सरपंच अंजू यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत के सभी प्रवेश द्वार, तिराहे व चौराहों को चिंहित करके इन स्थानों पर 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा पूरे गांव को जगमग करने के लिए एलईडी लगाए जा रहे हैं। सीसीटीवी कंट्रोल रूम सरपंच का घर होगा। 24 घंटे कैमरे वर्किंग में रहें इसके लिए उसे सौर ऊर्जा से भी जोड़ा जाएगा। इस गांव की आबादी 10 हजार के करीब है। गांव की अधिकांश जमीन आईआईएमटी में चली गई है। ऐसे में यहां खासकर महिलाओं और लड़कियों के प्रति अपराध होने की संभावना बनी रहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रति कैमरे की कीमत करीब 24 हजार रुपये है। ऐसे में सीसीटीवी के लिए करीब 12 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उक्त धनराशि पंचायत के खाते से खर्च की गई है।

गांव में शुरू कराई जाएगी वाई-फाई
सरपंच ने बताया कि दूसरे चरण में पूरी ग्राम पंचायत में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। इस बाबत बीएसएनएल अधिकारियों के साथ वार्ता हो चुकी है। ताकि युवाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत को आदर्श गांव बनाने के लिए सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। युवाओं के साथ मिलकर छुट्टी के दिनों में श्रमदान भी किया जाता है। जगह-जगह कूड़ेदान लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री राहतकोष में दिए पांच करोड़
23 साल की सरपंच अंजू यादव ने पिछले दिनों प्रदेश में जाट आरक्षण के नाम पर हुए हिंसक आंदोलन से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से पांच करोड़ रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष को दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें